Custom Search

Sunday, February 3, 2008

आपने ऐसा पावरफुल वीडियो देखा है?

पॉल रॉबसन का ओल्ड मैन रिवर आपने सुना होगा। नहीं सुना है तो कोई बात नहीं। पॉल रॉबसन अमेरिका में अरसे बाद चर्चा में हैं। अरसे तक अमेरिका में उनकी चर्चा तक नहीं हुई। अब इस संगीतकार, गीतकार, अभनेता, फुटबॉलर, एथलीट, मानवाधिकार कार्यकर्ता पर डाक टिकट जारी कर अमेरिका ने एक तरह से अपने पाप धोने की कोशिश की है। इस शानदार शख्सियत को वामपंथी विचारधारा से प्रभावित होने के आरोप में दो साल तक हॉलीवुड से बैन किया गया था। उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया गया था। उन्हें काफी समय विदेशों में रहना पड़ा। और शक तो यहां तक है कि उनकी स्वाभाविक मौत नहीं हुई बल्कि उन्हें सीआईए ने मार डाला।

वैसे भी पॉल रॉबसन उस दौर में रंगभेद के खिलाफ और न्याय के पक्ष में डटे रहे जब अमेरिका में किसी काले या इंडियन को मारने पर मुकदमा कायम नहीं होता था और समूह द्वारा की गई ऐसी हत्याओं के पोस्ट कार्ड छापे और पोस्ट किए जाते थे। ऐसे पोस्टकार्ड आपको नेट पर बहुतेरे मिल जाएंगे।

अद्भुत चीजों के कबाड़खाना में अशोक भाई ने पिछले दिनों पॉल रॉबसन के गाए ओल्ड मैन रिवर गीत का ऑडियो डाला था। अब देखिए उसका वीडियो। एक शानदार, दमदार और बहादुर शख्सियत को हमारी श्रद्धांजलि।



पढिए उस गीत के बोल:

O' man river,
Dat ol' man river,
He mus' know sumpin'
But don't say nuthin'
He jes' keeps rollin'
He keeps on rollin' along.
Long ol' river forever keeps rollin' on...
He don' plant tater,
He don' plant cotton,
An' dem dat plants 'em
Is soon forgotten,
but ol' man river,
He jes' keeps rollin' along.
Long ol' river keeps hearing dat song।
You an' me, we sweat an' strain,
Body all achin an' racked wid pain.
Tote dat barge!
Lif' dat bale!
Git a little drunk
An' you land in jail.
Ah, gits weary
An' sick of tryin'
Ah'm tired of livin'
An' scared of dyin',
But ol' man river,
He jes'keeps rollin' along!


Darkies work on de Mississippi,
Darkies work while de white folks play,
Pullin' dose boats from de dawn to sunset,
Gittin' no rest till de judgement day.
Don't look up
An' don't look down,
You don' dast make
De white boss frown.
Bend your knees
An' bow your head,
An' pull date rope
Until you' dead.
Let me go 'way from the Mississippi,
Let me go 'way from de white man boss;
Show me dat stream called de river Jordan,
Dat's de ol' stream dat I long to cross.

7 comments:

VIMAL VERMA said...

मैने पहले देखा नहीं था,आपकी वजह से देख लिया,भुपेन सहब ने तो धुन भी यही रखी है, वैसे सुनकर अच्छा लगा,शुक्रिया

दिलीप मंडल said...

भाई विमल जी, हाजारिका बाबू ने इस गाने के साथ न्याय किया है। वैसे गंगा और लोहित (ब्रह्मपुत्र) से उनकी जो शिकायत है उसमें पॉल रॉबसन वाली इंटेंसिटी नही है। इसमें किसी का दोष भी नहीं है। अपने यहां भी जुल्म कम नहीं हुए हैं, लेकिन मिसिसिपी तट पर जुल्म कुछ ज्यादा ही हुए हैं। आप यहां पधारे, बढ़िया लगा।

लावण्यम्` ~ अन्तर्मन्` said...

भूपेन हजारिका जी ने " गंगा बहती हो क्यूं ? "
गीत गाया जिसके शब्द लिखे,
मेरे पापा जी स्व. पंडित नरेन्द्र शर्मा जी ने ..

ghughutibasuti said...

बहुत पुराने समय के सुने गाने को फिर से सुन पुरानी यादें ताजा करा दी , धन्यवाद । ऐसा कुछ सुनने पर एलेक्स हेली द्वारा लिखित अपनी प्रिय पुस्तक रूट्स की याद आ जाती है ।
घुघूती बासूती

दिलीप मंडल said...

बांग्ला और हिंदी में "गंगा बोइछो केनो/गंगा बहती हो क्यों" हम सबकी स्मृति में है। इन गीतों के बोल भी काफी असरदार हैं।

पॉल रॉबसन पर तुर्की कवि नाजिम हिकमत की भी एक कविता है जिसका बांग्ला अनुवाद अजित पांडे ने गाया है - ओरा आमादेर गान गाइते देई ना पॉल रॉबसन यानी वो हमें हमारे गीत गाने नहीं देते, पॉल रॉबसन। ये गीत esnips पर है। ये गीत काफी गाया गया है। हिंदी में ये गीत मैंने सुना नहीं है।

चंद्रभूषण said...

क्या गीत है भाई! नदी के लिए पुलिंग का इस्तेमाल पहली बार देखा है। और यह प्रयोग कितना सुंदर है- मार खाए काले मर्द के साथ आजादी की ख्वाहिश और तकलीफ की साझेदारी के लिहाज से। मैंने यह गीत नहीं सुना है और आज भी नहीं सुन पा रहा हूं लेकिन रॉब्सन के इस गीत में मौजूद कविता मुझे बहुत ज्यादा लुभा रही है।

दिलीप मंडल said...

चंद्रभूषण जी, आपको ये गीत सुनाने का इंतजाम करता हूं।

Custom Search